खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन। चंद्रकोट पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ब्लाइंड मर्डर के एक केस को सुलझा लिया। जांच में पता चला कि मोहम्मद रशीद को पत्नी ने ही जहर खिलाकर मार डाला।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक 15 मई को चंद्रकोट थाने में एक सूचना मिली थी कि मोहम्मद रशीद निका पुत्र कालू बक्करवाल निवासी हल्सधर अनंतनाग की किसी ने हत्या कर शव मरगली जंगल में फेंक दिया है। मोहम्मद रशीद वर्तमान में अपने परिवार और पशुओं के साथ रामबन तहसील के मरगहल सवनी में रहता था। पुलिस ने तत्काल धारा 302 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के दल ने वन क्षेत्र में शव की तलाश शुरू की। शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजा। मामले की जांच के दौरान मृतक की पत्नी रजिया बेगम गोगी पर कुछ शक हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इस दौरान उसने कबूल कर लिया कि उसने ही पति को जहर देकर मार डाला है। अब पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की है। एसएसपी अनीता शर्मा ने कहा कि इस अपराध में अन्य व्यक्तियों की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता है। एडिशनल एसपी संजय परिहार खुद मामले की जांच के लिए चंद्रकोट पुलिस थाना में कैंप कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।