{"_id":"5cae4c82bdec22145c46f27d","slug":"71554926722-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांध बनाने में सब स्टैंडर्ड सामग्री इस्तेमाल की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बांध बनाने में सब स्टैंडर्ड सामग्री इस्तेमाल की
Thu, 11 Apr 2019 01:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। डोडा के ठाठरी में घटिया क्वालिटी का बांध निर्माण करने पर शहरी स्थानीय निकाय के टाउन ड्रेनेज डिवीजन के अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो डोडा ने एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों में शहरी निकाय के टाउन ड्रेनेज डिवीजन के पूर्व एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सुभाष चंद्र, एईई कुलदीप कुमार, जेई व ठेकेदार मंसूर अहमद शामिल हैं।
ठाठरी के कुट्टन नाले पर बाढ़ से बचने के लिए बांध का निर्माण किया गया था। एंटी करप्शन ब्यूरो के पास इसकी शिकायत पहुंची थी। उसके बाद जब जांच हुई तो पता चला कि बांध के निर्माण में गड़बड़ी की गई है। सब स्टैंडर्ड सामग्री का इस्तेमाल कर काम किया गया है। यह भी पता चला कि जितने का काम हुआ है, उससे अधिक की राशि निकाली गई है। जांच में पाया गया कि जिस ठेकेदार ने काम किया। उसने जिस कंपनी की सामग्री इस्तेमाल होने की बात कही थी। वो जांच में नहीं पाई गई। सब स्टैंडर्ड किस्म की सामग्री इस्तेमाल की गई। ठेकेदार को पैसे भी पूरे दे दिए गए। उक्त अधिकारियों की मिलीभगत से ऐसा हुआ।