फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   7 injured after accident in chinaini

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर वाहन खाई में गिरने से सात यात्री घायल

Sat, 22 Oct 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 22 Oct 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
7 injured after accident in chinaini
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर हादसा - फोटो : Demo Pic.

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर शुक्रवार की सुबह एक टवेरा वाहन गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें सवार सात यात्री घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार कुद में दिया गया, जिसके बाद कुछ यात्रियों को रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर स्थित कासलमोड़ के पास टवेरा वाहन चालक द्वारा नियंत्रण खो जाने से 30 फुट से ज्यादा गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चिख-पुकार मच गई।

विज्ञापन


उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत घायलों को गाड़ी से निकाला गया और एंबुलेंस और निजी वाहनों के जरिये कुद की पीएचसी ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं चार घायलों को गंभीर चोटें आई थीं, जिन्हें चिनैनी के सीएचसी रेफर किया गया। उधर चिनैनी अस्पताल में भी घायलों का उपचार हुआ और कुछ घायलों को सिर पर चोटें आई थी, जिसके चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


वहीं घायलों में इयाना (15), मो. अशरफ  (45), फयाज अहमद (26), मोहम्मद गुलजार (37), मुश्ताक मलिक (24), महराज मीर (21), मशूक अहमद (35), निवासी कुपवाड़ा श्रीनगर शामिल हैं। कुद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर एक घायल बताया कि टवेरा के आगे दूसरी और से एक वाहन आने के कारण चालक का नियंत्रण खोग गया जिसके कारण हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed