Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman killed after being run over by a tractor-trolley

Pilibhit News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर महिला की गई जान

Sat, 21 Nov 2026 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Woman killed after being run over by a tractor-trolley
कलीनगर में हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़। स्रोत राहगीर। - फोटो : Archive
कलीनगर। कस्बे में शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद महिला कुछ दूर तक घिसटती चली गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कलीनगर के वार्ड नंबर दो निवासी 55 वर्षीय सावित्री देवी शुक्रवार सुबह कस्बे से सटे भूमि सेन मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जा रही थीं। वह कस्बे में लगे ट्रांसफाॅर्मर के पास पहुंची थीं, तभी पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर के पीछे लगी लेंटर डालने वाली मशीन का हुक टूट गया था। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और महिला उसकी चपेट में आ गईं। लोगों के अनुसार, ट्रैक्टर का पहिया उनके ऊपर से गुजरने के बाद वह करीब 10 मीटर तक घिसटती चली गईं।
विज्ञापन

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। चालक और ट्रॉली पर सवार करीब 12 लोगों ने मौके से भागने का प्रयास किया। इस बीच स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। महिला की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed