{"_id":"584a98124f1c1b137544833a","slug":"7-homes-burnt-in-fire-in-riasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासी में आग में जले 7 कच्चे मकान, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रियासी में आग में जले 7 कच्चे मकान, कोई हताहत नहीं
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 09 Dec 2016 05:10 PM IST
विज्ञापन
मकानों में लगी आग
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी जिला अंतर्गत पड़ने वाली तहसील चसाना के गांव चना में वीरवार दोपहर को सात कच्चे मकान भीषण आग में जलकर राख हो गए। दिन का समय होने से लोग बाल-बाल बचे हैं।
विज्ञापन
बताया जाता है कि बिजली का शार्ट सर्किट होने के कारण करनैल सिंह, बलबीर सिंह, दलजीत सिंह व वकील सिंह सभी पुत्र प्रेम सिंह के चार-चार कमरों के साथ ही दो कच्चे कमरों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। इसके अलावा पूर्ण सिंह, प्रीतम सिंह, अंग्रेज सिंह सभी पुत्र शोभाराम के मकानों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
बाद में मौके पर मौजूद लोगों ने मकानों में लगी हुई आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग पूरे घर में फैल गई और वहां रखे सामान को जलाकर राख कर दिया। दूरदराज व पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण वहां पर अग्निशमन विभाग का कोई भी वाहन नहीं पहुंच पाता है। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने रिपोर्ट बनाते हुए केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन