फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   राजोरी के टीएसओ और स्टोरकीपर पर विजिलेंस का शिकंजा

राजोरी के टीएसओ और स्टोरकीपर पर विजिलेंस का शिकंजा

Sun, 30 Sep 2018 01:28 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
राजोरी के टीएसओ और स्टोरकीपर पर विजिलेंस का शिकंजा
जम्मू/राजोरी। सरकारी राशन में पचास लाख रुपये की धांधली का मामला सामने आया है। राजोरी में टीएसओ और स्टोर कीपर की मिलीभगत से गड़बड़ की गई है। विजिलेंस की ओर से इनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। विजिलेंस की तरफ से राजोरी के स्टोर में छापामारी की गई। इसमें रिकार्ड चेक करने के बाद सामने आया कि सरकारी राशन वितरण में धांधली की गई है।
विज्ञापन

विजिलेंस की ओर से टीएसओ अब्दुल मजीद और स्टोरकीपर मोहम्मद असलम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। राजोरी के मुख्य स्टोर में विजिलेंस ने शुक्रवार को छापा मारा था। जांच में पाया गया है कि दोनों अधिकारियों ने निजी डीलरों और ट्रांसपोर्टरों के साथ मिलकर धांधली की है। केंद्र सरकार की तरफ से विभिन्न श्रेणियों के तहत एपीएल, बीपीएल और अन्य के तहत दिए जाने वाले राशन वितरण में गड़बड़ की। गरीबों तक राशन पहुंचा ही नहीं। विजिलेंस की ओर से स्टोर का रिकार्ड जब्त किया गया। इसमें सामने आया कि कुल 50 लाख 13 हजार 752.51 रुपये का हेरफेर हुआ है। धोखे से 3 लाख 31 हजार 558.83 रुपये धोखे से निकाले गए। सरकार को कुल 53 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। आरोपियों ने राशन के रिकार्ड के साथ छेड़छाड़ की है। मुख्य स्टोर से जाने वाले राशन में हेराफेरी की गई। विजिलेंस ने पुलिस की मदद से आरोपियों के घर राजोरी और कंडी और राजोरी के कार्यालय व स्टोर में छापेमार कर कई तरह का रिकार्ड जब्त किया है। आरोपी स्टोरकीपर के घर से टीम ने 5 लाख 82 हजार रुपये की कैश भी बरामद की है। टीएसओ राजोरी के घर से छापेमारी के दौरान सरकारी रिकार्ड जब्त हुआ है। सभी तरह का रिकार्ड जब्त कर लिया गया है। इस रिकार्ड की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed