फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   6.9 million rupees evacuated by bank staff

धोखाधड़ी: एटीएम में 69 लाख कम भरे

Mon, 18 Jan 2016 11:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 18 Jan 2016 11:32 AM IST
विज्ञापन
6.9 million rupees evacuated by bank staff

शहर के विभिन्न एटीएम में नोट भरने का काम करने वाले एक स्टाफ द्वारा लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी विनोद कुमार के खिलाफ आरपीसी की धारा 380, 409 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


एटीएम में नोट भरने वाली एजेंसी के इंचार्ज जतिंदर पाल सिंह ने जानीपुर थाने में शिकायत की कि उनके इलाके में पड़ने वाले एटीएम से आरोपी ने 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली है।
विज्ञापन


इसके अलावा शहर के अन्य क्षेत्रों में भी नोट भरने के दौरान उसने घपला किया और लगभग 69 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जानीपुर थाना प्रभारी रणबीर सिंह भऊ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शिकायत में कहा गया कि आरोपी रिकार्ड में ज्यादा नोट भरना दर्ज करता था, लेकिन मशीन में नोट कम भरे जाते थे। बैंक के प्रभारी ने जब इसकी जांच की तो उन्हें इसका पता चला।

बैंक प्रबंधन ने पहले तो आरोपी से पूछताछ की, लेकिन वह इंकार करता रहा। उसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जाता है। पुलिस के अनुसार उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है।


शिकायत में कहा गया कि आरोपी ने जानीपुर, सरवाल, मढ़, रूप नगर, पटोली मोड़ इलाके में स्थित एटीएम में नोट भरने में हेराफेरी की है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी इसी तरह की एक और शिकायत दर्ज हुई थी, जिसमें एटीएम में नोट भरने वाले कर्मचारी ने इसी तरह नोट भरने में घपला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed