{"_id":"5b4ba7a14f1c1b58488b4eee","slug":"51531684769-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ के घर विजिलेंस की छापेमारी, लाखों बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एआरटीओ के घर विजिलेंस की छापेमारी, लाखों बरामद
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ने शोपियां के एआरटीओ अब्दुल मजीद के चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान लाखों की नकदी, जेवरात, पुरानी करंसी और महंगी कार बरामद की गई। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
मजीद के पास पुलवामा के एआरटीओ का भी अतिरिक्त पदभार है। विजिलेंस के पास मजीद के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। काफी जांच-पड़ताल के बाद विजिलेंस की टीम ने रविवार को मजीद के चार ठिकानों पर एक साथ छापे मार दिए, जिसमें त्राल में कार्डबोर्ड की फैक्ट्री, अवंतीपुरा के दावत रेस्तरां और श्रीनगर में स्थित आरोपी के दो घर शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान इन ठिकानों से विजिलेंस की टीम ने 33 लाख की नकदी, 99 हजार के पुराने नोट, एक फार्चूनर कार, आधा किलो सोने के गहने और हजारों रुपये की पुरानी करेंसी बरामद की। इसके अलावा कई तरह का सामान बरामद किया है। आरोपी के बैंक खाते, एटीएम कार्ड को भी जब्त किया गया है। आरोपी ने अपने परिवार के नाम पर भी काफी कुछ खरीद रखा है। इसकी भी जांच शुरू कर दी गई है।