{"_id":"509874095c250f3c81fc578baf730563","slug":"5-million-paan-masala-packets-size-by-health-department-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्थ विभाग ने 5 लाख गुटके के पैकेट सीज किए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेल्थ विभाग ने 5 लाख गुटके के पैकेट सीज किए
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 04 Dec 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम के हेल्थ अफसर डा. सलीम खान के नेतृत्व वाली टीम ने बुधवार को गुटके के पांच लाख पैकेट पकड़े। फिर उन्हें सीज किया और मौके पर नष्ट कर दिया था।
विज्ञापन
सीओटीपी एक्ट 2003 के तहत पकड़े गए इन गुटकों के पैकेट को नष्ट करने के वक्त हेल्थ एंड सैनिटेशन विंग, डंपिंग ग्राउंड की टीम मौजूद थी।
इसके साथ ही टीम के सदस्यों ने सार्वजनिक स्थलों पर सिगरेट पीने के आरोप में 230 लोगों को 26 हजार रुपये जुर्माना भी किया है।
हेल्थ अफसर डा. खान के नेतृत्व वाली टीम ने बुधवार को शहर के अलग-अलग हिस्से में छापामारी की। इस दौरान पांच लाख पैकेज गुटका पकड़ा गया था।
रियासत में तंबाकू युक्त गुटका बैन होने के कारण उसे भगवती नगर डंपिंग साइट पर में नष्ट कर दिया गया। इसके साथ ही टीम के सदस्यों ने एक्ट के तहत 230 लोगों को सार्वजनिक स्थल पर सिगरेट पीने के आरोप में पकड़ा है और उन्हें 26,150 रुपये जुर्माना भी किया है।
विज्ञापन
हेल्थ अफसर डा. खान ने लोगों से अपील की है कि नियमों का पालन करने में लोग सहयोग करें, वरना निगम की टीमें इसी प्रकार से सख्ती करने के लिए मजबूर होंगी।