{"_id":"5c9a88f3bdec2214450221c9","slug":"41553631475-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की मौत का मामला न सुलझाने पर प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती की मौत का मामला न सुलझाने पर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव सुचेतगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव मिलने पर पुलिस की तरफ से की गई कार्रवाई में कोई सुराग नहीं लगने पर नायब सरपंच सहित परिवार के लोगों ने विरोध-प्रदर्शन कर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने वारदात को लेकर नारेबाजी भी की।
गौरतलब है कि 23 फरवरी को संतोष कुमारी उर्फ पोली की अपने घर में अकेली रहने पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसकी मौत की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ पाई है। मंगलवार को ग्रामीणों ने उसकी मौत मामले में पुलिस के ढिलाई बरतने का आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पुलिस अभी तक इस मामले में किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। पुलिस अभी तक किसी आरोपी का पता नहीं लगा पाई है।
गांव की पंचायत के नायब जनक राज, ताराचंद, बचन लाल, मोहिंद्र लाल, हंसराज, पंच ममता देवी, पूजा देवी, कमलेश कुमारी सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि जिस प्रकार संतोष के घर में शव मिला, उससे नहीं लगता कि उसने पंखे के साथ दुपट्टा बांधकर खुदकुशी की होगी। ग्रामीणों ने कहा कि कमरे मेंलगे पंखे के परों को भी तोड़ा गया था, जिससे लगता है कि संतोष की हत्या की गई है। एक माह बीत जाने के बाद अभी तक मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिलने के लिए पुलिस द्वारा कहा जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर एक हफ्ते के भीतर इस मामले को आरएस पुरा पुलिस द्वारा नहीं सुलझाया गया तो ग्रामीण आरएस पुरा कस्बे में सड़क बंद कर विरोध-प्रदर्शन करेंगे, जिसके लिए पुलिस जिम्मेदार होगी।