{"_id":"5bdada3bbdec2269827d4ccd","slug":"41541069371-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में चार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में चार की मौत
Updated Thu, 01 Nov 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोमाना। जम्मू-अखनूर मार्ग पर दो सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक युवती और तीन पुरुष शामिल हैं। दोमाना पुलिस ने मामले दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात करीब बारह बजे जम्मू-अखनूर मार्ग पर नागबनी के पास ट्राले ने घोड़ा गाड़ी को टक्कर मार दी। उक्त लोग कोट भलवाल से सतवारी स्थित करनैले चक अपने डेरे की ओर जा रहे थे। हादसे में घोड़ा गाड़ी पर सवार चारों लोग सड़क पर गिर गए, जिनमें से एक की मौत हो गई। जबकि दो युवतियां व एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ, जिन्हें पुलिस ने जीएमसी पहुंचाया। वहां पर इलाज के दौरान एक व्यक्ति और एक युवती मौत हो गई। मृतकों की पहचान मोहम्मद रफी, शिया और शबनम के रूप में हुई है। नसीना (13) गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने ट्राला (एचआर 47 ऐ -6654) को शक्तिनगर से बरामद कर लिया है।
बिना पोस्टमार्टम के सौंपे शव
गुज्जर समुदाय की ओर से मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम नहीं की गुहार लगाई गई। इसको लेकर उन्होंने जीएमसी में हंगामा भी किया। पुलिस की ओर से बिना पोस्टमार्टम शव देने से इन्कार करने पर पीड़ितों ने डीसी से मंजूरी ली, जिसके बाद शव उनके हवाले कर दिए गए।
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर में एक की मौत
जम्मू-अखनूर मार्ग पर देर रात मुट्ठी कैंप के पास हादसा पास हआ, जहां अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इसमें स्कूटी सवार विजय कुमार मट्टू निवासी जैन बाजार (दिल्ली) जो कि मुट्ठी में रिश्तेदार के घर आया था घायल हो गया। लोगों ने उसे जीएमसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।