{"_id":"5c27d07cbdec2256f74c4c37","slug":"31546113148-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी तस्करों की तलाश में जुटा पुलिस विभाग।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मवेशी तस्करों की तलाश में जुटा पुलिस विभाग।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। नाका तोड़ने के साथ ही एक पुलिसकर्मी को पीट कर फरार हुए मवेशी तस्करों की तलाश में पुलिस जुट गई है। फरार हुए मवेशी तस्करों की तलाश के लिए पुलिस उनके मोबाइल काल को ट्रेस करने में जुटी है। इसके अलावा बोलेरो व टाटा मोबाइल की भी तलाश जारी है। बताया जाता है कि मवेशी तस्करों को तलाश करने के लिए पुलिस ने जिन दो लोगों को पकड़ा है उनसे पूछताछ की जा रही है।
गौरतलब है कि शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे सिंबल चोया क्षेत्र में पुलिस ने दो वाहनों को तलाशी के लिए रोका गया। इस दौरान एक वाहन की तलाशी लेने के लिए पुलिस कर्मचारी ऊपर चढ़े तो चालक उसे भगा ले गया। बाद में वाहन में सवार लोगों ने पुलिस कर्मचारी को बारादरी क्षेत्र में फेंक दिया। इस दौरान उसकी पिटाई भी की गई। दोपहर बाद पुलिस को एक वाहन सिरला भागा क्षेत्र से मिला जिसमें कोई भी सवार नहीं था। पुलिस ने इसके बाद दो लोगों को पकड़ा, जिनसे पूछताछ जारी है। पकड़े गए एक व्यक्ति ने कबूल किया है कि वह फरार हुए लोग अक्सर उसके पास आते थे, वह मवेशी खरीदने बेचने का कार्य करते हैं इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। पकडे़ दूसरे व्यक्ति ने फरार लोगों को अपना रिश्तेदार बताया, जिससे उनके फोन नंबर भी प्राप्त किए गए, लेकिन बार-बार फोन मिलाने के बावजूद भी वह बंद आ रहे हैं। इसके अलावा पुलिस ने भागे वाहनों के नंबर मोटर व्हीकल विभाग को दे उनकी रजिस्ट्रेशन किस के नाम है के बारे में जानकारी मांगी है। एक वाहन कानाचक्क जम्मू का बताया जाता है।
क्षेत्र में इस प्रकार का मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस विभाग की साख दांव पर लगी हुई है। पुलिस फरार हुए लोगों की तलाश करने के लिए हर प्रकार की कार्रवाई कर रही है। इंचार्ज एसएचओ नितिन खजूरिया ने बताया कि दो तीन दिन में केस को हल कर दिया जाएगा फरार हुए लोगों को पकडृा जाएगा।
विज्ञापन
-----
बाक्स
पुलिस मवेशियों की तलाश में भी जुटी
रियासी। पुलिस फरार हुए मवेशी तस्करों के साथ ही उन मवेशियों की तलाश में भी जुटी है जो वाहन में लदे हुए थे। पुलिस को आशंका है कि वाहन में से मवेशी निकाल कर उन्हें किसी अन्य मवेशी तस्कर को दे दिया गया है या फिर उनको किसी नाले अथवा खड्ड में खदेड़ दिया गया है। वाहन में कुल कितने मवेशी लदे थे इसकी भी पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने तस्करों के साथ ही मवेेशियों को ढुंढने के लिए व्यापक अभियान चलाया हुआ है।
पांच पशु मुक्त करा दो तस्कर पकड़े
पंचैरी। पुलिस ने पशु तस्करी का प्रयास विफल करते हुए पांच मवेशी मुक्त करा कर दो तस्करों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार मोहम्मद फरीद निवासी क्रिमची और माजिद अहमद को पांच पशुओं को पैदल ले जाते हुए देखा गया। जब दोनों से पूछताछ की गई तो वे सही जवाब नहीं दे पाए। उसी समय पशुओं को कब्जे में लेने के साथ ही दोनों को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो