{"_id":"5b03daf14f1c1b894c8b65b3","slug":"31526979313-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशाल जंगोत्रा की सुरक्षा सुनिश्चित करे सरकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विशाल जंगोत्रा की सुरक्षा सुनिश्चित करे सरकार
Updated Tue, 22 May 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। रसाना में आठ साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या मामले की जांच सीबीआई से कराने को लेकर शुक्रवार को लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर हाईवे पर धरना दिया। कटल गांव से यह मार्च शुरू हुआ जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। हाथों में मोमबत्तियां लेकर हमें चाहिए सीबीआई इंक्वायरी के नारे लगाते हुए लोग हाईवे पर पहुंचे। एक तरफ से हाईवे को बंद कर लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मामले में आरोपी बनाए गए विशाल जंगोत्रा की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की गई। इस मौके पर हिंदू एकता मंच के प्रधान विजय शर्मा को छोड़कर सभी पदाधिकारी व सदस्य यहां मौजूद थे। राज खजूरिया, कांत कुमार ने सरकार से मांग की कि विशाल जंगोत्रा की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही तीन गवाहों को भी सुरक्षा दी जाए, जो विशाल के रूममेट हैं और मामले में उन्हें गवाह बनाया गया है। मामला जल्द से जल्द सीबीआई को सौंपा जाए, ताकि निर्दोषों पर ब्रांच का और अत्याचार न हो। लगभग 30 मिनट तक लोग हाईवे पर बैठे रहे और एक ही नारा लगाते रहे हमें चाहिए सीबीआई इंक्वायरी, लेकर रहेंगे सीबीआई इंक्वायरी।
गौरतलब है कि विशाल जंगोत्रा की फोटो सहित एक संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें अंदेशा जताया जा रहा है कि उसकी जेल में हत्या कर आत्महत्या बनाया जा सकता है। इस पर मनकोटिया ने कहा है कि ऐसा संभव हो सकता है, क्योंकि मामले की जांच कर रहे कुछ अधिकारियों पर संगीन आरोप हैं। इसलिए इस मेसेज पर संज्ञान लिया जाना चाहिए। हिंदू एकता मंच के प्रधान विजय शर्मा ने भी विशाल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लोगों में विशाल के लिए चिंता है। इसलिए इसे हल्के में लेना गलत भी हो सकता है।