{"_id":"588495a24f1c1b6f35efe8ff","slug":"3-injured-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 24 Jan 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में 3 घायल
- फोटो : Demo Pic.
जम्मू में दो अलग-अलग जगहों पर तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में घायल होने की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद ताहिर (22) निवासी नौशहरा और अब्दुल ताहिर (19) निवासी उड़ी दोनों ही तरोर, बाड़ी ब्राह्मणा से किसी काम के लिए जा रहे थे। इस दौरान ट्रक की चपेट में आने से दोनों दुर्घटनाग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। इस पर दोनों को ही घायल अवस्था में जीएमसी में भर्ती कराया गया है। एक अन्य हादसे में जितेंद्र बख्शी (35) निवासी राजपुरा की टक्कर राजपुरा बख्शीनगर इलाके में एक कार से हो गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों ने उसे घायल अवस्था में जीएमसी में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। संबंधित पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन