हिजबुल के लिए आंतकी भर्ती करने वाले तीन गिरफ्तार
सोपोर पुलिस ने रविवार को आंतकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के लिए युवाओं की भर्ती करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय पुलिस को सूचना मिली थी कि लियाकत अहमद लोन पुत्र स्व. गुलाम मोउद्दीन लोन, मोहम्मद शफी भट पुत्र मोहम्मद सुल्तान भट निवासी हारवां और तारिक अहमद नजर पुत्र मोहम्मद सुल्तान नजर निवासी बदरहार हंदवाड़ा हिजबुल मुजाहिदीन के लिए काम कर रहे हैं।
तीनों क्षेत्र में युवाओं को आंतकी संगठन में भर्ती करने का गिरोह चला रहे हैं। थाना बोमोई पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवाओं से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने हाल ही में उमर खालिद मीर पुत्र अब्दुल खालिद मीर निवासी तुजाड़ को आंतकी संगठन में भर्ती करवाया है।
गिरफ्तार युवाओं के खिलाफ बोमोई पुलिस थाना में गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम और कई अन्य आपराधिक धारों के तहत प्रथामिकी दर्ज की गई है। । सोपोर एसपी हरमीत सिंह ने बताया कि पड़ताल में हमने पाया कि पकड़े गए तीनों व्यक्ति आतंकी संगठन के लिए भर्ती करने का काम करते थे।
एलओसी के पार भारत विरोधी नारे लगाते आतंकियों का वीडियो वायरल
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन के करीब 20 आतंकी भारत में घुसपैठ के लिए एलओसी के पार तैयार बैठे हैं। उनका एक एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।
इसमें 20 आतंकी हथियारों से लैस दिख रहे हैं। सभी भारत विरोधी नारे भी लगा रहे हैं। बताया गया है कि यह वीडियो हाल का ही है। इसके सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो र्गई हैं।