फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   सिंचाई स्टेशन पर फंदे से झूलता मिला पीएचई डेली वेजर

सिंचाई स्टेशन पर फंदे से झूलता मिला पीएचई डेली वेजर

विज्ञापन
सिंचाई स्टेशन पर फंदे से झूलता मिला पीएचई डेली वेजर
जम्मू। बाग-ए-बाहु क्षेत्र के हरकी पोड़ी सिंचाई स्टेशन पर शुक्रवार की रात को ड्यूटी पर तैनात पीएचई डेलीवेजर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। हालांकि उसके साथ एक और कर्मचारी वहां तैनात था, लेकिन सो जाने के कारण उसे घटना की भनक नहीं लगी। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मृतक राजू सिंह पठानिया तालाब तिल्लो का रहने वाला था। बताया जाता है कि राजू और उसका एक अन्य साथी तवी नदी किनारे स्थित सिंचाई स्टेशन पर शुक्रवार की रात को तैनात था। देर रात तक वह जाग रहा था। उसने अपने साथ से कहा कि वह सो जाए, उसे मोबाइल पर किसी से कुछ बात करनी है। फिर उसका साथी सो गया उसके बाद राजू कब और कैसे फंदे पर लटका उसके साथी को पता नहीं चला।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन की जांच की है। शुरुआती जांच में यह पता तो चल रहा है कि फंदा लगाने से पहले उसने किसी से घंटों बातचीत की। लेकिन किससे बातचीत की इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने फिलहाल केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच में कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है। मृतक राजू की अभी शादी नहीं हुई थी। वह 12 साल से यहां ड्यूटी दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोट: पीएचई कर्मी की खबर के साथ
एक पहलू यह भी है
पिछले कई समय से पीएचई डेली वेजर अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरते आ रहे हैं। कई महीनों से कर्मियों को वेतन तक जारी नहीं हुआ है। कुछ अपने स्थायी होने को लेकर भी संघर्ष कर रहे हैं। ऐसा भी माना जा रहा है कि राजू सिंह ने वेतन न जारी होने और अपनी मांगों की वजह से तो ऐसा किया है। कुछ दिन पहले एक पीएचई कर्मी ने अपनी मांगों को लेकर खुदकुशी करने का प्रयास भी किया था। पुलिस इस पहलू को लेकर भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed