फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   सड़क हादसों में दो की मौत

सड़क हादसों में दो की मौत

विज्ञापन
सड़क हादसों में दो की मौत
हीरानगर। जम्मू-पठानकोट हाईवे पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

चड़वाल में बुधवार देर रात एक वाहन ने राहगीर को कुचल दिया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। दूसरा हादसा सुबह करीब आठ बजे छन्न मोरियां के करीब हुआ। पंजाब से जम्मू की ओर जा रहा एक ट्रैवेल टेंपो पीबी 07 एएस 0683 उक्त स्थान पर एक ट्रैक्टर के पीछे जा टकराया। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टैंपो में सवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को सांबा जिला अस्पताल भेजा।

पुलिस के अनुसार मृत चालक की पहचान दर्शन सिंह निवासी मुकेरियां के रूप में हुई है। घायलों की पहचान जोगिंदर कौर, रंजीत कौर, गुरमीत कौर, रजिंदर कौर, सुषमा देवी, गुरजीत सिंह, अजय कुमार, जगदीप सिंह, नरेश कुमार सभी निवासी मुकेरियां के रूप में हुई है। दोनों हादसों में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed