फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   जमीनी विवाद को लेकर व्यक्ति पर हमला किया

जमीनी विवाद को लेकर व्यक्ति पर हमला किया

Fri, 21 Sep 2018 02:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 21 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद को लेकर व्यक्ति पर हमला किया
फाइल फोटो

जम्मू के नगरोटा में जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने दूसरे पर हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाड़ी ब्राह्माणा में भी पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें सुभाष वोहरा, नरेंद्र गुप्ता और डॉ. सुरुचि गुप्ता घायल हो गए। तीनों को जीएमसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रकाश शर्मा निवासी नगरोटा की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई। उसने पुलिस को बताया कि रमेश कुमार उर्फ राजू निवासी जगती ने उसके साथ मारपीट की है। शिकायत में बताया कि उसका जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उसी को लेकर मारपीट की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इसके अलावा नगरोटा पुलिस ने ही गोकुल सिंह निवासी बजालता की शिकायत पर मामला दर्ज किया। उसने बताया कि वह खड्ड के ठेकेदार अभिमन्यु के साथ काम करता है, लेकिन खड्ड से बजरी भरने को लेकर उसका ब्रांग चंद के साथ विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि रियाज तथा अन्य लोगों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed