फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   हादसे में 9 घायल, तीन जम्मू रेफर

हादसे में 9 घायल, तीन जम्मू रेफर

विज्ञापन
हादसे में 9 घायल, तीन जम्मू रेफर
सांबा। कठुआ से जम्मू की ओर जा रही एक मिनी बस सांबा के बुद्धवानी के निकट पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 9 लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां तीन घायलों की हालत को गंभीर होती देख डॉक्टरों ने उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार की दोपहर बाद एक मिनी बस न. जेके 02एयू -0155 सांबा के बुधवानी हाईवे पर पलट गई। मिनी बस कठुआ से चुनाव ड्यूटी पर गए पुलिस कर्मियों को लेकर जम्मू जा रही थी। इस हादसे में बस में सवार 9 लोग घायल हो गए। घायलों में चालक रियाज अहमद (24) पुत्र फरमान अली निवासी काना चडगाल नागरोटा जम्मू, वसीम यूसुफ न. 750 निवासी कुलगाम, यशपाल न. 865, हिलाल अहमद न. 884 निवासी बडगाम, आशिक हुसैन न. 997 निवासी पुलवामा, मोहम्मद आरिफ न. 1277 निवासी बडगाम, इलियास अहमद न. 2196, नजीर अहमद, नसीर अहमद न. 920 जेकेएपी 9 वीं वाहिनी शामिल हैं।
विज्ञापन

जीएमसी रेफर किए गए घायलों में नसीर अहमद न. 920, नजीर अहमद और रियाज शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर मिनी बस कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed