फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   डोडा : सड़क हादसे में दो की मौत

डोडा में हुआ भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, 4 घायल

Wed, 28 Mar 2018 12:45 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
डोडा : सड़क हादसे में दो की मौत
road accident - फोटो : DEMO PHOTO

डोडा। डोडा जिले के खयेत्तर खानपुर से ठाठरी की ओर सवारियों को लेकर आ रही मारुति वैन तंतराई मोहल्ले के पास अनियंत्रित होकर खेत में जा लुढ़की। इस हादसे में उसमें सवार छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो ने ठाठरी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


बाकी चार का इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह करीब दस बजे मारुति वैन जेके06-7732 खानपुर से ठाठारी जाते समय तंतराई मोहल्ले के पास चालक से बेकाबू हो गई और वह देखते ही देखते सड़क से लुढ़क कर नीचे खेत में जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस दल भी मौके पर पहुंचा। दुर्घटनाग्रस्त वैन से सभी छह यात्रियों को गंभीर हालत में निकाल कर उप जिला अस्पताल ठाठरी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां इलाज के दौरान दो यात्रियों निसार अहमद (38) और फातिमा बेगम (75) की मौत हो गई। जबकि चार अन्य नूरदीन (50), शमीम अहमद (22), खालिद हुसैन (16) और मिसरा बेगम (50) घायल हैं। इनका इलाज ठाठरी अस्पताल में चल रहा है।

इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे का कारण फिलहाल वाहन की तेज रफ्तार माना जा रहा है। हालांकि इसकी भी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed