फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   अंतिम संस्कार को लेकर दो परिवारों में बखेड़ा

अंतिम संस्कार को लेकर दो परिवारों में बखेड़ा

विज्ञापन
अंतिम संस्कार को लेकर दो परिवारों में बखेड़ा

विज्ञापन
उधमपुर। कृषि विभाग के कर्मचारी की बीमारी से मौत के बाद जिला अस्पताल में रविवार को विवाद पैदा हो गया। मृतक ने शादी दूसरे समुदाय की युवती से की थी। इसके बाद वह माता-पिता से अलग होकर पत्नी के साथ रह रहा था। पत्नी का कहना है कि शादी के बाद उसके पति ने उसके धर्म को अपना लिया था। वहीं व्यक्ति के परिवार का कहना है कि वह उसका संस्कार अपने समुदाय के अनुसार ही करेंगे। विवाद की सूचना मिलने के बाद विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने धार रोड को बंद कर जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामले का हल निकलने तक शव को अपने कब्जे में रखा है।
शनिवार को कृषि विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुभाष चंद्र की जम्मू के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। शव को शनिवार रात को उधमपुर के जिला अस्पताल लाया गया। शव को जब पत्नी दाह संस्कार के लिए अपने साथ ले जाने लगी तो व्यक्ति के परिवार के सदस्यों ने इसका विरोध शुरू कर दिया, क्योंकि सुभाष चंद्र की पत्नी अलग समुदाय की है। पत्नी का कहना था कि वह अपने समुदाय के अनुसार ही पति का अंतिम संस्कार करेगी। इसके लिए व्यक्ति के परिवार के सदस्य तैयार नहीं हैं। देखते ही देखते जिला अस्पताल में हालात तनावपूर्ण बन गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले को सुलझाने का प्रयास शुरू कर दिया। लेकिन दोनों परिवानों में से कोई भी मानने को तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन


पत्नी बोलीं, धर्म परिवर्तन किया था
पत्नी व उसके परिवार के सदस्य दावा कर रहे हैं कि शादी के बाद सुभाष चंद्र ने उनके उनके समुदाय को कबूल कर लिया था, इसलिए उसका संस्कार उनके समुदाय के अनुसार होगा। जबकि व्यक्ति के परिवार के लोग इसको मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारी घंटों जिला अस्पताल में रहे मौजूद
हालात तनावपूर्ण बनने की सूचना मिलने के बाद एडीसी गुरविंद्र जीत सिंह, एएसपी सहित कई बड़े अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए और दोनों परिवार को समझा कर विवाद को सुलझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन कोई भी मानने को तैयार नहीं हुआ है।

विश्व हिंदू परिषद ने धार रोड को बंद कर किया प्रदर्शन
जिला अस्पताल में विवाद की सूचना मिलने के बाद विश्व हिंदू परिषद के सदस्य जिला अस्पताल पहुंच गए और सबने व्यक्ति के परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर धार रोड को बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। धार रोड के बंद होते ही दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं पुलिस के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को शांत कर हटाने का प्रयास शुरू कर दिया, लेकिन प्रदर्शनकारी हटने को तैयार नहीं थे। करीब आधा घंटा तक विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने धार रोड को बंद रखा। बाद में पुलिस की तरफ से जल्द मामला सुलझाने का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत किया और धार रोड से सभी हट गए।

2005 में की थी शादी
जानकारी अनुसार मृतक सुभाष चंद्र ने 2005 में अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ अलग समुदाय की युवती के साथ शादी की थी। शादी के बाद सुभाष चंद्र को परिवार ने नहीं अपनाया। इसके बाद सुभाष अपनी पत्नी के साथ शहर के साथ लगते गांव कावा इलाके में रहने लगा। वह कृषि विभाग का कर्मचारी है और उधमपुर में ही कई वर्षों से कार्यरत था।

आज प्रशासन व पुलिस लेगी कोई निर्णय
प्रशासन व पुलिस ने घंटों प्रयास कर मामले को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन इसमें किसी तरह की भी कामयाबी नहीं मिल सकी है। अब प्रशासन व पुलिस इसको लेकर सोमवार को निर्णय लेगी। सोमवार को फिर से दोनों परिवार को बिठाकर कोई निर्णय लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार शव को मृतक के परिवार को सौंपा जा सकता है और मृतक के स्थान पर पत्नी को कृषि विभाग में नौकरी दी जा सकती है।


सुबह से शाम तक जिला अस्पताल छावनी में रहा तब्दील
जिला अस्पताल में हालात तनावपूर्ण होने के बाद पुलिस व सीआरपीएफ ने जिला अस्पताल को छावनी में तब्दील कर दिया। अस्पताल के बाहर चारों तरफ सुरक्षाकर्मी तैनात नजर आ रहे थे। खराब हालात से निपटने के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर रखी थी। अस्पताल पहुंचने पर हर व्यक्ति पर नजर रखी जा रही थी। विशेष तौर महिला पुलिस कर्मियों को भी अस्पताल में तैनात कर दिया गया था। शाम के समय भी सुरक्षाकर्मी अस्पताल में तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed