{"_id":"5bdf41ffbdec226933277abd","slug":"15413580368-reasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से बिजली कर्मचारी धायल।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट लगने से बिजली कर्मचारी धायल।
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
करंट से बिजली कर्मी झुलसा
पौनी। रनसू से गुफा जाने वाले मार्ग पर बिजली लाइन पर मरम्मत कार्य कर रहा एक कर्मचारी करंट लगने से बुरी तरह से झुलस गया। उसे गंभीर अवस्था में पीएचसी ले जाया गया जहां से उसे पौनी रेफर कर दिया गया।
डेलीवेजर कर्मचारी खजूर सिंह निवासी खोड़ी शट डाउन लेने के बाद आधार शिविर रनसू से गुफा तक जाने वाले पैदल मार्ग बिजली लाइन पर मरम्मत का कार्य कर रहा था। इस दौरान सप्लाई चालू हो गई जिससे खजूर सिंह को जबरदस्त करंट लगा और वह बुरी तरह से झुलस गया। उसे भारख स्थित पीएचसी में लाया गया जहां से उसे पौनी रेफर कर दिया गया। पौनी में उपचार देने के बाद उसे जम्मू के लिए रेफर कर दिया गया। कर्मचारी खजूर सिंह के मुंह के साथ ही छाती आदि झुलस गए हैं। ब्यूरो