{"_id":"5bdada42bdec22693a66429d","slug":"154106933717-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस से गिरकर बच्चे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल बस से गिरकर बच्चे की मौत
Updated Thu, 01 Nov 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील के पोठा स्थित एक स्कूल की बस से गिरकर एक बच्चे की मौत हो गई। वह छठी कक्षा में पढ़ता था। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ चालक की तलाश शुरू कर दी है।
बुधवार को दोपहर करीब एक बजे स्कूल की छुट्टी के बाद बस (जेके 11 3799) चालक बच्चों को लेकर उनके घर छोड़ने जा रहा था। इस दौरान जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर पोठा बाईपास के पास अचानक छात्र सज्जाद अली(14) पुत्र लियाकत अमीन निवासी मिर्जा मोड़ गांव(सूरनकोट) बस से गिर पड़ा। सिर में गहरी चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर एसएचओ सोमराज घटनास्थल पर पहुंचे और शव को उपजिला अस्पताल सुरनकोट पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।