फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   बस के नीचे कुचल कर बुजुर्ग की मौत

बस के नीचे कुचल कर बुजुर्ग की मौत

Thu, 04 Oct 2018 12:42 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
पुंछ। बुधवार को जिले की मंडी तहसील में देर शाम बस के नीचे कुचल कर एक ग्रामीण बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। बुजुर्ग की पहचान 63 वर्षीय बशीर अहमद पुत्र हबीब उल्ला निवासी गली पिंडी गांव के रूप में हुई है। हादसे के बाद चालक घटनास्थल से फरार हो गया। सड़क हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बस को अपने कब्जे में लेने के साथ ही मृतक के शव का पंचनामा भर कर उसे उपजिला अस्पताल मंडी में ले जाकर पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम करीब पौने पांच बजे जिले की मंडी तहसील में पुंछ से नियंत्रण रेखा के गांव नूरकोट की तरफ जा रही यात्री बस नंबर जे के 02वाई 1147 जब गांव गली पिंडी पहुंची तो बस में सवार बुजुर्ग बशीर अहमद बस की अगले दरवाजे से उतर ही रहा था कि अचानक चालक ने बस चला दी और वह सड़क पर गिर गया। इससे बस के पिछले पहिये उसके ऊपर से गुजर गए। इस हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सफर कर रहे लोगों के शोर मचाने पर चालक बस को वहीं खड़ा कर फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर कानूनी कार्यवाही को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed