फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   मंडी में संदिगध अवस्था में घूमते पकड़ा गया आरोपी थाने से फरार,जांच में जुटी पुलिस,लोगों ने संतरी पर लापरवाही का लगाया आरोप

मंडी में संदिगध अवस्था में घूमते पकड़ा गया आरोपी थाने से फरार,जांच में जुटी पुलिस,लोगों ने संतरी पर लापरवाही का लगाया आरोप

Mon, 11 Jun 2018 12:57 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
पुंछ। रविवार को सुबह मंडी तहसील मुख्यालय स्थित थाने से एक अपराधी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसकी पहचान इश्तियाक अहमद पुत्र बाग हुसैन निवासी सुरनकोट के रूप में हुई है। थाने से आरोपी के फरार होने बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जहां दिन भर क्षेत्र में कई स्थानों पर छापेमारी को अंजाम दिया। अपराधी के फरार होने की जांच शुरू कर दी है। थाने के किसी अपराधी के इस तरह फरार होने की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों ने पुलिस विशेष कर थाने के मुख्य द्वार पर तैनात संतरी पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शनिवार को देर शाम मंडी पुलिस ने क्षेत्र में महिलाओं के कपड़े पहन कर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक शख्स को पकड़ा और उसे थाने ले जाकर पूछताछ के लिए बिठा दिया। जहां आरोपी ने अपना नाम इश्तियाक अहमद पुत्र बाग हुसैन निवासी सुरनकोट बताया, लेकिन महिलाओं के कपड़ों में क्षेत्र में घूमने के कारणों के बारे में कोई उचित उत्तर नहीं दिया। जिसको लेकर पुलिस ने उसे रात में थाने में ही रखना उचित समझा ताकि उससे सही प्रकार पूछताछ की जाए। इस बीच रविवार की सुबह तड़के छह बजे पुलिस को इस बात का आभास हुआ कि इश्तियाक अहमद थाने से फरार है तो उसकी तलाश शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक फरार आरोपी पुलिस के हाथ नहीं चड़ पाया था। इस मामले को लेकर जहां पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी कोई अपराधी था ऐसा हमारे पास कुछ सबूत नहीं था और न ही उसके खिलाफ थाने में कोई मामला दर्ज है उसे तो पूछताछ के लिए लाया था अब उसके खिलाफ थाने के भागने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed