{"_id":"5adce67c4f1c1b9b098b5f0d","slug":"152442636518-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक सेना ने पुंछ में दूसरे दिन भी किया युद्धविराम का उलंघन खड़ी करमाड़ा सैक्टर में गोलाबारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पाक सेना ने पुंछ में दूसरे दिन भी किया युद्धविराम का उलंघन खड़ी करमाड़ा सैक्टर में गोलाबारी
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के खड़ी-करमाड़ा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर रविवार को दूसरे दिन भी युद्धविराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों के साथ रिहायशी इलाकों में भारी गोलाबारी की गई। आतंकियों को घुसपैठ कराने के मकसद से सुबह करीब पौने सात बजे से दोपहर बाद तक गोलाबारी की गई। भारतीय सेना के जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। इससे पूर्व शनिवार को भी पाकिस्तान ने जिले के कसबा और कीरनी क्षेत्र में करीब तीन घंटे गोलाबारी की थी। ब्यूरो
विज्ञापन