{"_id":"5abbf4c64f1c1b542a8b461f","slug":"15222675962-reasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरनास जा रही मिनी बस अचानक हुई हादसे का शिकार, सात धायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अरनास जा रही मिनी बस अचानक हुई हादसे का शिकार, सात धायल
Updated Thu, 29 Mar 2018 05:54 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। बुधवार सुबह रियासी से अरनास जा रही मिनी बस सड़क के बीचो बीच पलट गई। इस हादसे में सात यात्री घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने पास के अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि मिनी बस नंबर जेके-14ए-0557 रियासी से अरनास जाने के लिए निकली। सुबह करीब नौ बजे के करीब मिनी बस सलाल प्रोजेक्ट क्षेत्र ज्योतिपुरम को पार कर सलाल मार्ग पर पहुंची तो उसमें खराबी आ गई और चालक का बस से नियंत्रण बिगड़ गया, जिसके बाद मिनी बस सड़क के बीचोबीच पलट गई।
विज्ञापन
इस दुर्घटना में मिनी बस में सवार यात्रियाें में से सात यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों की पहचान रमेश कुमार, लाल सिंह, विवेक कुमार, उदश कुमार, अभिषेक शर्मा, वसीम तथा वंदना देवी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बाद में सभी घायलों को जिला अस्पताल में लाया गया, जहां पर उनको प्राथमिक उपचार दिया गया। दुर्घटना में घायल हुए सभी यात्रियाें की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। दुर्घटना के बाद मौके पर पुलिस की एक पार्टी भी पहुंची जिन्होंने मिनी बस को अपने कब्जे में लेते हुए केस को दर्ज किया। मिनी बस का चालक मौके पर से फरार बताया जाता है।