{"_id":"5abbf4bd4f1c1bea298b464d","slug":"15222675878-reasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिटटे की चपेट में रियासी का युवा, हर रोज इलाके से पकड़ी जा रही नशे की बड़ी खेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिटटे की चपेट में रियासी का युवा, हर रोज इलाके से पकड़ी जा रही नशे की बड़ी खेप
Updated Thu, 29 Mar 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
smack drugs
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। चिट्टा यानी हेरोईन की चपेट में रियासी कस्बे व आसपास के क्षेत्राें का युवा आने लगा है। पिछले कुछ दिनाें से हेरोईन की खेप के बरामद होने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवा वर्ग इसकी चपेट में आ चुका है। इसे बेचने का धंधा करने वाले भी पांव पसारने लगे हैं।
विज्ञापन
रियासी में आए दिन प्रकाश में आ रहे हेरोईन के मामलाें के बाद अभिभावकों के चेहराें पर भी चिंता की लकीरें आने लगी हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सुला क्षेत्र में पुलिस ने दो युवकों को हेरोईन के साथ पकड़ा था। इसके बाद पुलिस के हाथों इसका सेवन करने वाले व बेचने वाले हाथ में आने से पहले ही फरार हो गए।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह हुए इस मामले को लेकर के बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली कि एक कार में हेरोईन की खेप रियासी में लाई जा रही है, जिसके बाद पुलिस ने कार को रोकना चाहा तो उसका चालक तेज गति से भगा ले गया।
विज्ञापन
आईआरपी चौक के पास खडे़ वाहनों में टक्कर मारने के बाद कार में सवार एक युवक मौके पर से फरार हो गया। उसका चालक पकड़ा गया हालांकि बाद में पुलिस की तलाशी में कुछ बरामद नहीं हो पाया।
सोमवार रात को भी दो युवक हेरोईन के साथ रियासी कटड़ा मार्ग पर स्थित काला मोड़ पर पकड़े गए दोनाें के पास से हेरोईन बरामद की गई। बीते वर्ष नशे की ओवरडोज होने से ग्रामोड़ में एक युवक की मौत भी हो गई थी।
लगातार केस सामने आने के बाद साफ नजर आ रहा है कि क्षेत्र में नशे का कारोबार फल फूल रहा है। नशे की यह खेप कटड़ा की तरफ से आ रही है।