{"_id":"5ab9ce8e4f1c1b27088b7470","slug":"152212673819-billawer-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विषाक्त भोजन खाने से तीन की तबीयत बिगडी, जीएमसी रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विषाक्त भोजन खाने से तीन की तबीयत बिगडी, जीएमसी रेफर
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
बिलावर। लोहाई मल्हार तहसील के लोहाई गांव में विषाक्त भोजन खाने से एक ही परिवार के तीन लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें इलाज के लिए जीएमसी रेफर कर दिया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार लोहाई गांव के लियाकत अली के यहां रविवार को नाश्ते में पहले से सुखा कर रखे गए सूखे करेले की सब्जी बनाई गई थी। घर के अन्य लोग काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। घर पर केवल एक 32 वर्षीय महिला जोहरा बेगम पत्नी लियाकत अली और उसका छह वर्षीय बेटा रज्जाक और एक अन्य रिश्तेदार गुल मोहम्मद की छह वर्षीय बेटी मुमताज मौजूद थे। जब इन तीनों ने एक साथ सूखे करेले की सब्जी के साथ नाश्ता किया। थोड़ी देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। घर वालों को जब इस बात का पता चला तो वह तीनों को इलाज के लिए नजदीकी प्राइमरी हेल्थ सेंटर में ले गए, लेकिन जब वहां भी इनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो शाम के वक्त इन्हें उप जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने तीनों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया।