{"_id":"5aa041914f1c1baa1b8bb308","slug":"15204522191-billawer-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखडी गांव में दिन दिहाडे खोखे में चोरी से सनसनी।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखडी गांव में दिन दिहाडे खोखे में चोरी से सनसनी।
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। रामकोट तहसील के गांव लाखड़ी हमदाना में दिनदहाडे़ हुई चोरी की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। दो अज्ञात कार सवार वहां स्थित एक खोखे से नगदी और खाने-पीने का सामान ले उड़े। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद तीन बजे के करीब हुई कर्ण सिंह के खोखे पर बिना नंबर की एक अल्टो कार रुकी। उससे दो लोग बाहर निकले और खोखे पर बैठी महिला से चिल्ड कोल्ड ड्रिंक मांगने लगे। महिला उन्हें रुकने के लिए कह कर खोखे के छीने बने घर में फ्रिज से कोल्ड ड्रिंक की बोतल लाने के लिए गई। जब वह लौट कर आई तो दोनों लोग कार सहित गायब थे। महिला ने देखा कि दुकान से कोल्ड ड्रिंक्स, रीयल जूस, मिनरल वाटर, डियो, टाबल व अन्य सामान गायब भी गायब था। यही नहीं अज्ञात लोग दुकान के गल्ले में रखे 25 हजार रुपये भी ले उडे़ थे। महिला ने फौरन इसकी सूचना अपने परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू की। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग वहां इकट्ठे हो गए। उन्होंने पुलिस से इन ठगों को तुरंत पकड़ने की मांग की।
गौ रक्षा समिति के जिला प्रभारी मोहिंद्र सिंह मनकोटिया ने बताया कि इससे पहले भी इलाके में इस तरह की ठगी हो चुकी है। मगर पुलिस आज तक एक भी चोर को नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन
फोटो--- लाखड़ी गांव में स्थित खोखा, यहां दिनदहाडे़ चोरों ने सामान और नगदी उड़ाई।