{"_id":"5c0d6f2abdec2241ba2c7747","slug":"151544384298-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बवाल
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पंचायत चुनाव को लेकर रविवार को नगरोटा में जमकर बवाल हुआ। दो गुटों के समर्थक भिड़ गए। पत्थरबाजी के साथ ही हवाई फायरिंग की गई। जम्मू-उधमपुर हाईवे को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। रात में सैकड़ों लोगों ने थाने का घेराव किया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इससे पूरे इलाके में काफी देर तक तनाव की स्थिति रही।
बताते हैं कि पंचायत जगती के सरपंच पद के चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद शनिवार रात विवाद हुआ था। रविवार को विजयी प्रत्याशी की ओर से जीत का जश्न मनाया जा रहा था और इलाके में जुलूस निकाला गया। इसी दौरान दोनों गुट आमने-सामने हो गए। देखते देखते पथराव शुरू हो गया। हवाई फायरिंग किए जाने की भी सूचना है। इस दौरान तनवीर सिंह मुन्ना सिर में चोट लगने से घायल हो गए। दो अन्य लोगों को भी चोटें हैं। घायल तीन लोगों ने जीएमसी में उपचार कराया।
नगरोटा पुलिस के अनुसार जगती पंचायत में जीतने वाली उम्मीदवार अंबा जमवाल रविवार शाम को अपने समर्थक के साथ जीत का जश्न मना रही थीं। विजय जुलूस के दौरान नारेबाजी की जा रही थी। यह दूसरे गुट के समर्थक ों को रास नहीं आया। दूसरे गुट ने मना किया तो बवाल शुरू हो गया। पत्थरबाजी के विरोध में धम्मी गांव के पास लोगों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना था कि पुलिस को इस संबंध में सूचित किया गया था, लेकिन पुलिस समय पर नहीं पहुंची। यदि सुरक्षा के इंतजाम होते तो शायद यह घटना नहीं होती।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज, मामले की छानबीन शुरू
नगरोटा पुलिस का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। पथराव के साथ ही हवाई फायरिंग किए जाने की भी जांच होगी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।