फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   आतंकी हमले का ामजकेस

आतंकी हमले का ामजकेस

विज्ञापन
आतंकी हमले का ामजकेस
जम्मू। रतनूचक मेें सुबह आतंकी हमले के दौरान सेना के संतरी ने फायरिंग कर बड़े हमले की साजिश का नाकाम कर दिया। संतरी ने गोलियां चलाकर आतंकियों को भगाने का सफल प्रयास किया।
विज्ञापन

सेना के कैंप में अचानक गोलियां चलने के बाद जवान सतर्क हो गए। सेना के संतरी ने भी कहा कि दो संदिग्ध देखे गए हैं। वह सेना की वर्दी में थे। दोनों ने कुछ फायर किए। इसके जवाब में उसने भी गोलियां चलाईं। इसके बाद दोनों संदिग्ध फरार गए। पुलिस को इसकी सूचना दी गई और एसओजी मौके पर पहुंची। एसओजी ने घटनास्थल का दौरा किया। घटनास्थल पर सेना, आईबी, एनआईए, एसओजी और गंग्याल पुलिस ने भी जांच की है। मौके से खून के धब्बे नहीं मिले हैं। फायरिंग का भी कोई निशान नहीं मिला। सुबह छह बजे हुए संदिग्ध हमले के बाद फोरेंसिक लैब की टीम भी पहुंची थी। टीम ने कुछ महत्वपूर्ण सुराग जुटाए हैं। हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि संतरी ने हड़बड़ी में गोलियां चलाई हैं। इसकी पुष्टि सेना और पुलिस के किसी भी अधिकारी नहीं की है।
विज्ञापन

सैन्य प्रवक्ता के अनुसार सेना कैंप अक्सर आतंकियों के निशानेे पर रहते हैं। रतनूचक में ही करीब 15 साल पहले फिदायीन हमला हुआ था। तब क्वार्टरों में रहने वाले लोगों का नुकसान हुआ। रतनूचक और कालू चक में सेना के विशेष केेंद्र हैं। यह केंद्र हमेशा आतंकियों के निशाने पर रहते हैं। आतंकी किसी भी समय इसमें घुसपैठ कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैन्य प्रवक्ता के अनुसार सेना ने पहले से ही अपनी गश्त बढ़ाई है और चौकस जवान कर किसी संदिग्ध हरकत का जवाब देने के काबिल हैं। मामला पुलिस को सौंप दिया गया है और पूरे मामले की छानबीन जारी है। छानबीन के बाद यही पाया गया कि संदिग्ध मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस अनुसार फायरिंग किए जाने के कारणों का पता किया जा रहा है। घटनास्थल पर पूरी जांच के बाद भी खून के धब्बे नहीं मिले। गेट के पास गोलियां के निशान भी नहीं हैं और गोली किसने चलाई इसकी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed