{"_id":"5bdad9a6bdec22694b42b88a","slug":"131541069222-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ कैश लूट मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कठुआ कैश लूट मामला
Updated Thu, 01 Nov 2018 04:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कठुआ में ट्रक से एक करोड़ रुपये कैश लूट मामले में पुलिस बेलेरो का अब तक पता नहीं लगा पाई है। कंडक्टर और ड्राइवर से पूछताछ के दौरान तीनों लुटेरों के स्कैच भी पुलिस तैयार कर रही है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज से भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है।
बाड़ी ब्राह्मणा और कठुआ पुलिस मिलकर इस मामले की जांच कर रही है। बाड़ी ब्राह्मणा स्थित कंपनी के अधिकारियों से भी पूछताछ जारी है और जल्द ही पुलिस की टीम दिल्ली के लिए भी रवाना होगी। पुलिस को शक है कि जब ट्रक में कंटेनर लादे गए थे तो रुपये रखे जाने की सूचना लुटेरों को लग गई थी। बाड़ी ब्राह्मणा से लेकर लखनपुर तक कोई भी टोल प्लाजा नहीं होने के कारण सीसीटीवी फुटेज से भी बेलेरो का पता नहीं लग पा रहा है। सेंपल के नाम से भेजे जा रहे कंटेनर में एक करोड़ रुपये रखे जाने का खुलासा भी नहीं हो पाया है। शक है कि सैंपल पास कराने के लिए रिश्वत के तौर पर एक करोड़ रुपये नई दिल्ली स्थित कंपनी के कुछ अधिकारियों के लिए भेजा जा रहा होगा।