{"_id":"5a5a67de4f1c1bf2408b4bbf","slug":"131515874270-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी नदारद कैटरिंग अधिकारी सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्यूटी नदारद कैटरिंग अधिकारी सस्पेंड
Updated Sun, 14 Jan 2018 09:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। फिरोजपुर डिवीजन अंतर्गत जम्मू स्टेशन पर सीनियर डीसीएम के औचक निरीक्षण के दौरान एक अधिकारी ड्यूटी से नदारद मिला, जिसे तत्काल सस्पेंड कर दिया गया। उन्होंने स्टेशन पर कैटरिंग और स्टाल पर दी जा रही सुविधाओं को भी जांचा।
जिन स्टालों पर खामी मिलीं, उन पर चालान कर जुर्माना किया गया। उन्होंने यात्रियों की सुविधाओं को भी देखा।शनिवार को सीनियर डीसीएम मोनू लूथरा और कैटरिंग अधिकारियों की टीम ने जम्मू स्टेशन का निरीक्षण किया।
इस दौरान कैटरिंग इंस्पेक्टर जनार्दन शर्मा को ड्यूटी पर नहीं पाया गया। पता चला कि बिना पूर्व सूचना के वह नदारद हैं। इसके बाद उन्हें सस्पेंड कर हेडक्वार्टर में सूचना देने को कहा। उन्होंने खाद्य पदार्थों को भी जांचा।
विज्ञापन
इस दौरान 21,340 रुपये जुर्माना वसूला गया। कुछ स्टालों को आवंटन में अनियमितता को देखते हुए बंद करा दिया गया। इस मामले में भी सस्पेंड अधिकारी की मिलीभगत सामने आई है। औचक निरीक्षण के दौरान कामर्शियल आफिसर अश्वनी सैनी, कामर्शियल इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम और हेडक्वार्टर कैटरिंग कामर्शियल इंस्पेक्टर रमाकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।
बीते दिनों लगातार शिकायत मिल रही थी कि अधिकारी ड्यूटि से नदारद रहते है। इस पर बीते दिनों फिरोजपुर डिवीजन के तहत आने वाले स्टेशनों पर औचक निरीक्षण किया जा रहा था। जम्मू स्टेशन पर सस्पेंड किए गए कर्मचारी को पूर्व में भी नदारद पाया जा चुका है। ऐसे में शनिवार को फिर से वह बिना किसी पूर्व सूचना के ड्यूटि से नदारद मिला। जिस पर कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल सस्पेंड किया गया है।
--सीनियर डीसीएम फिरोजपुर डिवीजन, मोनू लूथरा