{"_id":"5c896f9bbdec22144b7eee50","slug":"121552510875-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओजी ने नशा तस्करों को कसा शिकंजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसओजी ने नशा तस्करों को कसा शिकंजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने मंगलवार रात को दो स्थानों पर आपरेशन चलाकर नशा तस्करों को शिकंजा कसा है। इसमें बड़े स्तर पर नशीली दवाइयां और चरस बरामद की गई। पुलिस ने इंटर स्टेट ड्रग गैंग का भंडाफोड़ करने का दावा किया है, जिसमें आरोपी गिरफ्तार किए हैं। तस्करी में शामिल तीन ट्रकों को भी जब्त किया गया है।
पहली कार्रवाई सांबा में की गई। पंजाब से जम्मू की तरफ आ रहे दो ट्रकों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर इनसे 2214 नशीली दवाइयां की बोतलें बरामद हुईं, जिनको ट्रक में विशेष रूप से छिपाया गया था। दोनों ट्रक से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान ओमाक अहमद (सोनमर्ग), आकिब अहमद (श्रीनगर), शकील अहमद (अनंतनाग) और इश्फाक मंजूर (श्रीनगर) के रूप में हुई है। पुलिस ने यह कार्रवाई सांबा के मानसर मोड़ पर की।
वहीं, एसओजी की ओर से ही एक अन्य कार्रवाई में उच्च गुणवत्ता की चरस बरामद की गई। नगरोटा के बन टोल प्लाजा के पास नाका लगाया गया था। इस दौरान कश्मीर से आए एक ट्रक को रोका, लेकिन वह सिग्नल तोड़कर भाग गया। पुलिस ने पीछा कर उसे अगले नाके पर रोक लिया। तलाशी लेने पर तीन किलो चरस बरामद हुई। वहीं, ट्रक में बैठे अनंतनाग निवासी फिरदोस डार और कौंसर अहमद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ जारी है।