{"_id":"5b8c41c642c79246664234c7","slug":"121535918534-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: डीएसपी की गारद में तैनात हेड कांस्टेबल की संदिग्ध मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जम्मू-कश्मीर: डीएसपी की गारद में तैनात हेड कांस्टेबल की संदिग्ध मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 03 Sep 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
JAMMU KASHMIR POLICE
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू शहर के सैनिक कालोनी इलाके में पुलिस के हेड कांस्टेबल बलवंत राज निवासी रतनुचक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह रेलवे पुलिस स्टेशन जम्मू की डीएसपी शशि ठाकुर के आवास पर उनकी गारद में तैनात था। मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। पुलिस ने धारा 174 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बलवंत राज ने रविवार दोपहर को अपने साथी से कहा कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। इसके बाद उसने दवा खाई। कुछ देर के बाद जब उसे देखा तो वह बेसुध पड़ा हुआ था। जब उसे उठाकर अस्पताल ले जाया गया तो वहां पर जांच के दौरान डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
छन्नी पुलिस स्टेशन के एसएचओ मोहम्मद असलम का कहना है कि पुलिस ने फिलहाल धारा 174 के तहत केस दर्ज कर लिया है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल सकेगा कि उसकी मौत किस कारण से हुई।