फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   फरार शिकारी का पुलिस नहीं लगा सकी सुराग

फरार शिकारी का पुलिस नहीं लगा सकी सुराग

विज्ञापन
फरार शिकारी का पुलिस नहीं लगा सकी सुराग
अखनूर। रज्जेचक्क के जंगलों में शिकार करने गए एक युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में गोली लगने से हुई मौत के मामले में फरार हुए उसके साथी की तलाश में पुलिस ने अखनूूर और रियासी के अनेक क्षेत्रों में दबिश दी। इसके बावजूद वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। दूसरी तरफ पुलिस भी अभी इस सच्चाई पर नहीं पहुंच सकी कि गोली आपसी रंजिश से मारी गई या किसी गलती से लगी है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मंगलवार की रात को रज्जेचक्कर निवासी युवक पवन कुमार की रहस्यमय परिस्थिति में गोली लगने से मौत हो गई थी। वह रियासी के एक व्यक्ति के साथ शिकार खेलने के लिए गया था। पवन को गोली लगने के बाद व्यक्ति फरार हो गया था, वह घायल अवस्था में जंगल में एक घर पर मदद के लिए पहुंचा था, जहां से कुछ लोग उसे अस्पताल ले गए और उसकी मौत हो गई। व्यक्ति की तलाश में पुलिस ने अखनूर और रियासी क्षेत्र के अरनास सहित अन्य क्षेत्र में कई जगहों पर छापेमारी की। इसके बावजूद भी फरार शिकारी का अभी सुराग नहीं नहीं लग पाया है। इस पर फरार शिकारी की पहचान इंद्र सिंह निवासी अरनास के रूप में हुई है। फरार शिकारी की गिरफ्तारी के बाद ही युवक पवन की मौत के बारे में पता चल सकेगा।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों का कहना है। पवन कुमार की मौत कैसे और किन कारण से हुई, उसे रंजिश के तहत तो नहीं मारा गया, पुलिस को चाहिए वह जल्द से जल्द फरार शिकारी को गिरफ्तार करे। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार शिकारी की पहचान के बाद उसे पकड़ने के लिए मुहिम जारी है। जिस पर रियासी और अरनास पुलिस की मदद ली जा रही है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed