फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   रणवीर नहर में गिरी कार

रणवीर नहर में गिरी कार

Mon, 05 Nov 2018 12:53 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
रणवीर नहर में गिरी कार
दोमाना। रणवीर नहर में ब्रेजा गाड़ी नहर में गिर गई। हालांकि इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ। पुलिस ने गाड़ी में बैठी महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छन्नी निवासी महिला संयोगिता ने पुलिस को बताया कि वह जम्मू से मुट्ठी की ओर अपनी ब्रेजा गाड़ी में आ रही थी। इस बीच कुछ लोगों के साथ उसका विवाद हो गया, जिसके चलते मुट्ठी में लोगों ने उससे अभद्रता की। उसके साथ गाली गलौज के अलावा उसकी गाड़ी को तोड़ने की कोशिश की गई। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला है कि गाड़ी से पलौड़ा में टक्कर हो गई, जिसके बाद लोग गाड़ी की तरफ दौड़े तो वह मुट्ठी की ओर मुड़। आगे रास्ता बंद पाकर जब लोगों ने गाड़ी को घेर लिया तो उन्होंने उल्टे लोगों को बुरा भला कहना शुरू कर दिया। इस बीच मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी। जब वह गाड़ी लेकर वहां से निकले तो गाड़ी रणवीर नहर में गिर गई। फिलहाल पुलिस ने हंगामा करने और महिला को धमकाने वालों के विरुद्घ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed