फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   डंपर ने व्यक्ति को कुचला

डंपर ने व्यक्ति को कुचला

Sun, 23 Sep 2018 02:32 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
डंपर ने व्यक्ति को कुचला
दोमाना। पुलिस स्टेशन घरोटा के गांव कोट में रिंग रोड़ निर्माण में जुटे एक व्यक्ति की डंपर के नीचे आने से मौत हो गई। उसकी पहचान बंसी लाल (33) निवासी कोट के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर बाद बनारसी लाल जम्मू रिंग रोड के निर्माण कार्य में जुटा था। इस बीच डंपर नंबर जेके02बीसी 4252 की चपेट में वह आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे ही खबर लगते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने निर्माण कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। उन्होंने मृतक के परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग करते हुए काम बंद करा दिया। पुलिस और तहसीलदार भलवाल भी मौके पर पहुंचे। पूर्व सरपंच राजदेव सिंह ने लोगों का पक्ष प्रशासन और कंपनी के अधिकारियों के सामने रखा। इसके बाद कंपनी ने मौके पर ही मृतक के परिवार को एक लाख का चेक दे दिया। अन्य मदद देने का भी भरोसा दिया। पुलिस ने शव को जीएमसी में रखवाया है। घरोटा पुलिस ने आरपीसी की धारा 279, 304 ए के तहत केस दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed