{"_id":"5b03db2b4f1c1bd1408b70ca","slug":"111526979371-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किश्तवाड़।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किश्तवाड़।
Updated Tue, 22 May 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़। डीसी अंग्रेज सिंह राणा ने ड्यूटी से नदारद रहने वाले पांच शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। शिक्षकों के खिलाफ 128 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को तत्काल उनका वेतन रोकने व आवश्यक कार्रवाई करने के भी आदेश दिए हैं।
कुछ माह पूर्व मड़वा के एसडीएम ने कुछ स्कूलों का औचक निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण में चेंजर मड़वा हाई स्कूल ऐसा पाया गया जिसमें नियुक्त शिक्षक कभी स्कूल ही नहीं गए। ऐसे में यह स्कूल बंद ही रहा। इसी तरह से कयार दछन में भी एक स्कूल भी ऐसा पाया गया जिसमें कोई शिक्षक ड्यूटी करने गया ही नहीं। एसडीएम ने इसकी रिपोर्ट डीसी अंग्रेज सिंह राणा को दी। डीसी ने इस रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए शिक्षक राहुल परिहार, ज्योति बाला, मशकूर अहमद, अख्तर हुसैन व सज्जाद हुसैन के खिलाफ धारा- 128 के तहत केस दर्ज करने के आदेश दिए। इसके साथ ही उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को आदेश दिया है कि इन शिक्षकों का वेतन तत्काल रोक दिया जाए और इनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए।