फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   रसाना मामला

कठुआ कांडः वकीलों के खिलाफ केस दर्ज करने पर भड़के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, कह दी ये बात

Thu, 12 Apr 2018 05:38 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Thu, 12 Apr 2018 05:38 PM IST
विज्ञापन
रसाना मामला
RASANA - फोटो : DEMO PHOTO
कठुआ। वकीलों के खिलाफ केस दर्ज होने के मामले में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि चालान क्राइम ब्रांच ने पेश किया। यदि कुछ गलत हुआ होता तो क्राइम ब्रांच शिकायतकर्ता होती, जबकि उपलब्ध एफआईआर के अनुसार पुलिस स्टेशन कठुआ को ही शिकायतकर्ता बनाया गया है।
विज्ञापन


यदि लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी तो भी लड़ी जाएगी। कानून में इस मामले को सीबीआई को दिए जाने को लेकर और भी कई प्रावधान हैं जिनका प्रयोग किया जाएगा और न्यायालय में आगे अर्जी दी जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस न जाने किसके ट्वीट के दबाव में वकीलों पर पर्चा दर्ज कर रही है।
विज्ञापन


कश्मीर संभाग के कुछ लोग दबाव बनाने का काम कर रहे हैं। कुछ प्रायोजित मीडिया हाउस ऐसा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि कठुआ में वकील एक ही तरफ की बात कर रहे हैं। बार एसोसिएशन ने हिंदू-मुस्लिम के लिए कोई स्टेटमेंट नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर संभाग से सोशल मीडिया पर उल्टी सीधी बातें उड़ाई जा रही हैं जो सच से परे हैं। उन्होंने कहा कि एफआईआर की बार एसोसिएशन निंदा करती है। अगर एफआईआर वापस नहीं ली गई तो आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed