फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   रामबन। भुक्की के साथ चार गिरफ्तार

रामबन। भुक्की के साथ चार गिरफ्तार

Sat, 24 Feb 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
रामबन। भुक्की के साथ चार गिरफ्तार
रामबन। जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनिहाल पुलिस थाना क्षेत्र के तहत रेलवे टी चौक क्रासिंग और टिठार इलाके में दो विभिन्न नाकों से पुलिस ने दो वाहनों से 300 किलो भुक्की बरामद की है। जबकि दोनों वाहनों के चालक व सह चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बनिहाल पुलिस का एक दल शुक्रवार को हाईवे चेकिंग कर रहा था। इस दौरान एक ट्रक नंबर-सीबी-09एक्स-7727 को रोका। चेकिंग में पुलिस ने ट्रक में रखी 250 किलो भुक्की बरामद की जो बोरियों में भरकर रखी गई थी। वाहन चालक शमशेर सिंह निवासी कपूरथला पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह बनिहाल के टिठार इलाके में जम्मू की ओर आ रहा एक ट्रक नंबर-एचआर-68-9697 को चेकिंग के लिए रोका गया इस दौरान ट्रक में बोरियों में रखी 50 किलो भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने वाहन चालक ओंकार सिंह, सह चालक बिंदर सिंह व जसबीर सिंह निवासी जालंधर पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। दोनों मामलों में बनिहाल पुलिस थाने में दो विभिन्न मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed