{"_id":"5a11aa714f1c1bb6678bca9c","slug":"11-passengers-injured-after-mini-busturn-over-on-highway-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर तेज रफ्तार मेटाडोर से पलटने से 11 यात्री घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर तेज रफ्तार मेटाडोर से पलटने से 11 यात्री घायल
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sun, 19 Nov 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंग्याल थाना अंतर्गत जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह तेज रफ्तार मेटाडोर कालूचक के पास पलट गई। इस दौरान मेटाडोर में सवार लगभग 11 लोग घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मेटाडोर बाड़ी ब्राह्मणा से जम्मू की तरफ आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मेटाडोर की गति काफी तेज थी। जैसे ही मेटाडोर कालूचक के पास पहुंची तो अपनी आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में मेटाडोर का चालक अपना संतुलन खो बैठा।
विज्ञापन
जिससे मेटाडोर पलट खाकर सड़क के बीच में ही पलट गई। चोटिल सवारियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। रविवार का दिन होने से मेटाडोर में सवारियां कम थी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को जीएमसी लेकर गई।
विज्ञापन
घायलों की पहचान नेत्रपाल शर्मा (50), केवल सिंह (50), मनजीत कौर (40), कुलवंत कौर (45), विशाल (9), अर्जुन कुमार (20), सुनीता देवी (40) सुरेंद्र कुमार (22), रेखा देवी (48), अश्विनी कुमार (50) और शिवानी शर्मा (24) के रूप में हुई है।
घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों का इलाज जीएमसी चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने मेटाडोर को जब्त कर लिया है। आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।