फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   किश्तवाड़। पुलिस जवान को अपनी ही राइफल से लगी गोली

चाय पीकर लौटे जवान के साथ अचानक हुआ कुछ ऐसा कि सुनकर हर कोई हैरान

Thu, 29 Mar 2018 05:48 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
किश्तवाड़। पुलिस जवान को अपनी ही राइफल से लगी गोली
gun - फोटो : DEMO PHOTO

किश्तवाड़। जिले के कोर्ट कांप्लेक्स में पुलिस फालोअर जवान को अपनी ही सर्विस रायफल से दो गोलियां लग गईं। उसे पहले जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। उसके बाद जम्मू रेफर किया गया। उसकी हालत गंभीर है। बताया जाता है कि दोनों फायर उसके पेट में लगे हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के अनुसार एसओजी से कुछ ही समय पहले थाना किश्तवाड़ में उसे तैनात किया गया था, जिस समय यह हादसा हुआ वह थाने में ड्यूटी पर था, वहां से पास में ही कोर्ट कांप्लेक्स में टी स्टाल पर चाय पीने गया था। होटल मालिक हंस राज का कहना है कि उसे आए दो मिनट भी नहीं हुए थे और हमने गोलियों की आवाज सुनी।
विज्ञापन


पहले भागने का प्रयास किया, परंतु तभी हमने इस जवान को गिरे देखा। हम सभी उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे जम्मू रेफर कर दिया गया। मौके पर एसएसपी अबरार अहमद चौधरी, एएसपी प्रभीत सिंह और डीएसपी नहार रंजन पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच जारी...
घायल पुलिस फालोअर जवान की पहचान सुरेश कुमार पुत्र भूप राम निवासी द्रुबील छात्रू जिला किश्तवाड़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एसओजी में रहकर पहले एसपीओ लगा था उनके काम को देखते हुए इसे स्थायी किया गया था।

खबर लिखे जाने तक घायल जवान को ठाठरी पहुंचाया गया था। अधिकारी का कहना है कि शाम का समय है जिस कारण हेलिकाप्टर नहीं आ सकता है। इसीलिए हमने तुरंत जम्मू रेफर किया है। डॉक्टरों का कहना है कि जवान की हालत गंभीर है।


हादसे से आसपास के सभी लोग डर गए। घटनास्थल को सील किया गया, मौके पर जवान की एके रायफल भी पड़ी हुई थी। पुलिस इसकी जांच कर रही है। जवान की थाने में 2 से शाम 6 बजे तक ड्यूटी थी। हादसा करीब 4 बज कर 25 मिनट पर हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed