{"_id":"61e1d0cabaf8a11a253588ff","slug":"crime-vijaypur-news-jmu2519088155","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के वाहन पर हमला, पथराव किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के वाहन पर हमला, पथराव किया गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा थाना क्षेत्र में सेना के वाहन पर वीरवार को हमला किया गया। इस दौरान वाहन पर पथराव किया गया। इसमें सूबेदार रैंक का एक अधिकारी घायल हो गया। सेना की तरफ से इस संबंध में थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
जानकारी के अनुसार रत्नूचक ब्रिगेड में तैनात सेना के सूबेदार राजपाल सिंह तीन साथियों के साथ बाड़ी ब्राह्मणा थाने में वीरवार को आए और पुलिस को बताया कि उनके वाहन पर पथराव किया गया है। इसमें उन्हें चोटें आई हैं। बताया कि वह दाता तालाब क्षेत्र में गश्त पर जा रहे थे। तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उनका रास्ता रोका। वह गाड़ी से नीचे उतर आए और बातचीत करने लगे। बातचीत के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। इसका सेना के जवानों ने विरोध किया। उसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान सूबेदार का मोबाइल भी छीन लिया गया। वह वाहन में बैठने के लिए जाने लगे तो उन पर पथराव कर दिया गया। पुलिस ने सूबेदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापा मारी की, लेकिन कोई भी आरोपी पकड़ा नहीं जा सका। इस दौरान सूबेदार का मोबाइल मौके पर पड़ा मिल गया। पुलिस की तरफ से बताया गया है कि दो आरोपी कठुआ की तरफ भागे हैं, और दो पठानकोट चले गए हैं। उनको पकड़ लिया जाएगा और उसके बाद ही मामले की पुष्टि हो पाएगी।
---------
सेना के अधिकारी सिविल वर्दी में थे। जैसे ही वह दाता तालाब क्षेत्र के पास पहुंचे कुछ लोगों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। वहीं से विवाद में मारपीट का तूल पकड़ लिया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर आपसी मारपीट में ही मोबाइल नीचे गिर गया था। वहीं से बरामद कर लिया गया। मारपीट के आरोपी फरार हो गए हैं, जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
-राजेश शर्मा, थाना प्रभारी, बाड़ी ब्राह्मणा