{"_id":"6161f6ee8ebc3e05f132c28d","slug":"crime-vijaypur-news-jmu2454545191","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटवार खाने में महिला और पटवारी में हुई तकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटवार खाने में महिला और पटवारी में हुई तकरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा पटवार खाने में शनिवार को एक महिला से पटवारी और उसके साथ बैठे कर्मचारियों से तकरार हो गई। जानकारी के अनुसार अंजू शर्मा निवासी तरोड़ ने बताया कि वह अपनी फाइल के लिए पटवार खाने गई थी। जो पांच साल से अटकी है। अब उसकी फाइल पटवारी मोहन सिंह के पास है। वह फाइल पूरी करने के लिए टालमटोल कर रहा है।
महिला ने बताया कि उसका काम अधूरा पड़ा है। इसके चलते उसे परेशानी हो रही है। शनिवार को जैसे ही वह पटवार खाने में गई तो पटवारी से फाइल के संबंध में बात होने लगी। इतनी देर में पटवारी के साथ बैठे एक कर्मचारी ने उससे साथ अभद्रता शुरू कर दी। जब उसने उसे टोका तो तो वह गाली गलौज पर उतर आया। महिला ने बताया कि वे मुझे धमकाने लगे कि तुम्हें पुलिस के पास भेज देंगे। तुम बाहरी क्षेत्र से आई हो और अपने कंट्रोल में रहकर काम करो। अन्यथा इसका अंजाम बुरा होगा। महिला ने बताया कि पांच साल से वह पटवार खाने के चक्कर काट रही है, लेकिन उसका काम नहीं हो रहा है। कोर्ट की तरफ से भी आदेश हो गया है। बाकी काम पटवार खाने से होना है। लेकिन पटवारी काम नहीं कर रहा है।
------
उक्त महिला का मामला जमीन से जुड़ा है। खसरा नंबर में जमीन का कुछ फर्क आ रहा है। यह जमीन की सेटलमेंट का मुद्दा है। इसे ठीक करने का अधिकार उपायुक्त को है। दोनों पक्षों में आपस में कहासुनी होने के बाद मामले ने तूल पकड़ा है।
विज्ञापन
-अर्जुन सिंह, नायब तहसीलदार, बाड़ी ब्राह्मणा