{"_id":"6126a8f18ebc3e79c6093505","slug":"crime-theft-jammu-news-one-arrest-jammu-city-news-jmu242285019","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के 110 ग्राम गहनों, सिलिंडर और एलईडी समेत शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के 110 ग्राम गहनों, सिलिंडर और एलईडी समेत शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। क्रिश्चियन कॉलोनी में 25 दिन पहले हुए चोरी की वारदात को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने चोरी किए गए सोने के गहने, एलईडी, सिलिंडर के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी नार्थ मोहिता शर्मा ने सिटी पुलिस थाने में बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि शातिर चोर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। बीते दिनों शब्बीर अहमद निवासी क्रिश्चियन कॉलोनी ने शिकायत दी थी कि उसके घर में चोरी हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोर की पहचान की। आरोपी दीपक कालिका कॉलोनी का रहने वाला है। इसके कब्जे से 110 ग्राम सोने के गहने, गैस सिलिंडर और एलईडी बरामद हुई है। यह कार्रवाई इंस्पेक्टर भगवान दास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की है। ब्यूरो
××××××
चोरी के मामले में दो आरोपियों की जमानत खारिज
जम्मू। सीजेएम अमरजीत सिंह लंगेह ने चोरी के मामले में आरोपी रवि कुमार और सौरभ कुमार की जमानत अर्जी खारिज कर दी है।
विज्ञापन
××××××
चोरी के मामले में दो आरोपियों की जमानत खारिज
जम्मू। सीजेएम अमरजीत सिंह लंगेह ने चोरी के मामले में आरोपी रवि कुमार और सौरभ कुमार की जमानत अर्जी खारिज कर दी है।