फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,theft,jammu news,five arrested

चोरी के दस लाख के सामान के साथ पांच शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
crime,theft,jammu news,five arrested
जम्मू। त्रिकुटा नगर पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दस लाख रुपये का चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। त्रिकुटा नगर इलाके के निवासी मनमोहन सिंह ने पुलिस के पास शिकायत दी थी कि वह अपने परिवार के साथ प्रदेश से बाहर गए थे। जब लौटे तो घर में चोरी हुई थी। इसी तरह इलाके के रहने वाले सुरिंदर सिंह ने भी त्रिकुटा नगर थाने में शिकायत दी थी कि उनके घर में भी अज्ञात लोगों ने सेंध लगाकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने शिकायतें मिलने के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू की और पांच संदिग्ध लोगों की सीसीटीवी फुटेज की मदद से पहचान की। जब इन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो आरोपियों ने चोरी की वारदातों को कबूल कर लिया। पुलिस ने मध्यप्रदेश के रहने वाले संतोश कुमार, विनोद आहरीवार, कालू और दो नाबालिग लड़कों को पकड़ा है। आरोपी इस समय जम्मू में रह रहे थे। इनके पास से सोने के आभूषण और अन्य सामान बरामद हुआ है। तीन आरोपी शातिर चोर हैं। इनके खिलाफ दोमाना, अंबफला, गोरखा नगर, नरवाल, त्रिकुटा नगर, छन्नी, गंग्याल, गांधी नगर और अन्य कई जगहों में चोरियां करने के मामले थानों में दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इनके कब्जे से चोरी का और भी सामान बरामद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed