{"_id":"603ab1d68ebc3ee9332a211f","slug":"crime-snaching-jammu-news-jammu-city-news-jmu2301869177","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोडा से जीएमसी आई महिला के पर्स से 40 हजार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोडा से जीएमसी आई महिला के पर्स से 40 हजार चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। डोडा से जीएमसी जम्मू में इलाज करवाने आई महिला के मेटाडोर में पर्स से 40 हजार रुपये चोरी हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कौशल्या देवी ने पुलिस को शिकायत दी कि वह डोडा की रहने वाली है। जम्मू में इलाज करवाने आई है। वह शिक्षा विभाग में सेवारत है और शनिवार को ही एटीएम से 40 हजार रुपये निकाले थे।
सोमवार को इलाज के लिए पैसे जमा करवाने थे। वह जम्मू में लिए किराये के कमरे की तरफ जा रही थी। जब वह मेटाडोर में जानीपुर के पास पहुंची तो कंडक्टर को किराया देने के लिए पैसे निकालने लगी, लेकिन पर्स में पैसे गायब थे। उसके साथ एक महिला बैठी थी, जिसने अपना मुंह शॉल से डक रखा था, शक है कि उक्त महिला ने ही पर्स से पैसे निकाले हैं। पिछली सीट पर उसके रिश्तेदार बैठे थे। उन्हें भी पता नहीं चला। अब बिना इलाज करवाए ही घर वापस जाना पड़ेगा। रिश्तेदारों से पैसे ऑनलाइन मंगवाए हैं।
---------
मिठाई की दुकान में सिलिंडर से भड़की आग, सामान राख
जम्मू। गांधी नगर स्थित गोल मार्केट में एक मिठाई की दुकान में सिलिंडर से गैस लीक होने से आग लग गई। शनिवार करीब आठ बजे लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। दुकान में काम करने वाले वर्करों ने अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पा लिया। लोगों ने अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया। दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। अग्निकांड से दुकान में सामान जल गया है।