फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज

विज्ञापन
crime
बाड़ी ब्राह्मण। सरोर अड्डा क्षेत्र में एक फैक्ट्री में मजदूरी करने वाली एक नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। सरोर अड्डा में एक फैक्ट्री में 70 से 80 लोग मजदूरी करते हैं। वे फैक्टरी के अंदर ही रहते हैं।
विज्ञापन

फैक्ट्री के मालिक ने पुलिस को बताया कि उसकी फैक्ट्री में काम करने वाली एक नाबालिग से फैक्ट्री में काम करने वाले एक नाबालिग ने दुष्कर्म किया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि दोनों ही अपने परिवार समेत फैक्ट्री में काम करते हैं, और वहीं रहते हैं। उसने बताया कि लड़की के पिता ने उसे सारी आपबीती सुनाई, जिसके तहत उसने पुलिस के समक्ष सारा मामला रखा है। लड़के की पहचान दुर्गेश निवासी गुरसाईं कन्नौज, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए फैक्ट्री से लड़के को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी ओर लड़की को चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। लड़की ने मेडिकल कराने से मना कर दिया। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed